Monday, May 12, 2025

वर्ष-1, अंक-2, अप्रैल-जून 2025 हेतु शोध–पत्र आमंत्रण

 शोध–पत्र आमंत्रण
 वर्ष-1, अंक-2, अप्रैल-जून 2025

*********************************************

‘विविधा’ अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका में आपका हार्दिक स्वागत है। यह एक बहुविषयक पूर्व-समीक्षित द्विभाषी त्रैमासिक शोध पत्रिका (प्रिंट) है। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, दर्शनशास्त्र, योग, भूगोल और समाज विज्ञान तथा मानविकी के विषयों से संबंधित मौलिक, स्तरीय और अप्रकाशित शोध–पत्र प्रकाशित किये जाते हैं। उच्च गुणवत्तापूर्ण शोध-पत्र प्रकाशन हेतु नियम एवं दिशा–निर्देश निम्नांकित हैं :–
भाषा :–  हिन्दी और अंग्रेजी ।
विषय :– हिन्दी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, योग, दर्शनशास्त्र, 
भूगोल और कला, समाज विज्ञान तथा मानविकी।
फॉन्ट :– हिन्दी के लिए :- यूनिकोड / मंगल / कोकिला (फॉन्ट साइज़-14)
              अंग्रेजी के लिए :- Times New Roman (फॉन्ट साइज़-12)
              शब्द सीमा :– 2000 से 3000 तक ।
शोध-पत्र का प्रारूप :–
    शोध–पत्र का शीर्षक
    लेखक का नाम, पद नाम, संस्थान का नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर
    शोध-पत्र का सारांश (100–150 शब्द)
    बीज शब्द/कीवर्ड (5–10)
    प्रस्तावना, मूल आलेख, विश्लेषण, प्रविधि, निष्कर्ष
    संदर्भ सूची (लेख के अंत में कम से कम 10
 सन्दर्भ) निम्नांकित प्रारूप में लिखें -
    पुस्तक हेतु:– लेखक का नाम, पुस्तक का नाम, प्रकाशन का नाम व स्थान, प्रकाशन वर्ष, पृष्ठ।
    पत्रिका हेतु :– संपादक का नाम, पत्रिका का नाम, लेख का शीर्षक, अंक, प्रकाशन वर्ष, पृष्ठ।
    वेबसाइट हेतु :– वेबसाइट या यूआरएल का लिंक और तारीख।
शोध-पत्र पत्रिका की ईमेल :– editor.vividhajournal@gmail.com  पर भेजें।
शोध-पत्र भेजने की अंतिम तारीख :– 30 जून 2025
इस प्रवेशांक हेतु निर्धारित तारीख के बाद प्राप्त शोध पत्र अगले अंक में शामिल किये जायेंगे।
शोध-पत्र टाइप किया हुआ वर्ड और पीडीएफ़ दोनों फाइल में भेजें, हस्तलिखित शोध–पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
शोध-पत्र के साथ मौलिकता, प्लेगरिज्म और लेख के अप्रकाशित होने संबंधी प्रमाण–पत्र भेजना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे editor.vividhajournal@gmail.com पर संपर्क करें।

 - संपादक
 (विविधा)

विविधा : वर्ष–2, अंक–7, जुलाई– सितंबर 2026 हेतु शोध–पत्र आमंत्रण

वर्ष–2 , अंक–7, जुलाई– सितंबर 2026 हेतु शोध–पत्र आमंत्रण ‘विविधा’   अंतरराष्ट्रीय   शोध पत्रिका   में आपका हार्दिक स्वागत है। यह एक   बहुवि...